
भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि समझौते में किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित रखे गए हैं. उन्होंने दावा किया कि भारत अमेरिका के दबाव में नहीं झुका और संवेदनशील कृषि उत्पादों को डील से बाहर रखा गया है.
